ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मथुरा मंदिरों के मूल स्थलों को पुन: हासिल करने के लिए काम करेगी विहिप

चेन्नई (मानवीय सोच)  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को कहा कि संगठन शांतिपूर्ण तरीकों से कानून और संविधान के ढांचे के भीतर काशी विश्वनाथ मंदिर और मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मूल स्थलों को पुनः प्राप्त करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि चूंकि मामले अदालत में हैं, इसलिए यह उचित होगा कि दोनों पक्ष अदालत के फैसले का इंतजार करें।

चेन्नई के कांचीपुरम में आयोजित विहिप केंद्रीय संचालन परिषद की बैठक के स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में आलोक कुमार ने कहा कि विहिप ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणियों को लेकर देशभर में धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा हाल में की गई हिंसा और संपत्तियों, सरकारी संस्थानों को नुकसान पहुंचाए जाने तथा पुलिस पर हमले किए जाने की निंदा की।

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि दुश्मन देश और कुछ राष्ट्र विरोधी समूहों के दुष्प्रचार के चलते धार्मिक कट्टरपंथियों ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल का सिर काटने तथा आंखें निकालने की धमकी दी और हिंदुओं की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया तथा सड़कों पर हिंसा की। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद इस तरह के जघन्य कृत्यों की निंदा करती है और राज्य सरकारों से अपेक्षा करती है कि वे इन अपराधियों से सख्ती से निपटें और हिंदुओं को न्याय दिलाएं। आलोक कुमार ने कहा कि भारत संविधान से चलता है, शरिया कानूनों से नहीं। किसी भी भीड़ को किसी को भी दोषी घोषित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि विहिप मंदिरों को राज्य सरकारों के चंगुल से मुक्त कराने और इनका प्रबंधन हिंदू समाज को सौंपने के लिए अपना आंदोलन तेज करेगी।

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि मंदिरों से प्राप्त राजस्व का उपयोग केवल हिंदू मंदिरों के रखरखाव के लिए और हिंदू कल्याण के लिए किया जाना चाहिए, न कि सरकारी प्रशासनिक खर्च के लिए। उन्होंने कहा कि यह खेद की बात है कि कुछ राज्य सरकारों द्वारा हिंदू मंदिरों का प्रबंधन जारी है। विश्व हिंदू परिषद इसे ब्रिटिश शासन के बाद से मंदिरों के निरंतर औपनिवेशीकरण का प्रतीक मानती है। उन्होंने तमिलनाडु में हिंदू मंदिरों में देवताओं की मूर्तियां तोड़े जाने की घटनाओं की कड़ी निंदा की।

निकटवर्ती कांचीपुरम जिले के तुलासापुरम गांव में शुक्रवार को एक मंदिर के दर्शन करने पहुंचे आलोक कुमार ने कहा कि हमले में मंदिर के अंदर 22 मूर्तियों को तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्तियों या नशे में धुत व्यक्ति द्वारा नहीं किया जा सकता, जैसा कि पुलिस ने दावा किया है। तोड़फोड़ के पीछे एक योजनाबद्ध तंत्र है। देवताओं को आसनों से उखाड़ दिया गया और क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा सड़कों पर फेंक दिया गया। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से असली दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह किया।

 

Scroll to Top