ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मनसे के ऑफिस में लाउडस्पीकर से बजाया जा रहा हनुमान चालीसा

मुंबई  (मानवीय सोच)  घाटकोपर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यालय में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाया जा रहा है। दरअसल, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि मैं अभी चेतावनी दे रहा हूं… लाउडस्पीकर हटाओ वरना मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगा दूंगा और हनुमान चालीसा बजाया जाएगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने घाटकोपर स्थित मनसे की ऑफिस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पेड़ पर बांधे गए दो लाउडस्पीकर दिख रहे हैं, जिनमें हनुमान चालीसा बज रहा है। कार्यालय के पास भारी संख्या में लोग जमा हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी मनसे के समर्थक हैं। कुछ लोग अपने हाथ में मनसे का झंडा लिए हुए दिख रहे हैं।
राज ठाकरे ने क्या कहा था…
ठाकरे ने शनिवार को शिवाजी पार्क में एक रैली में कहा था कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।
Scroll to Top