ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ममता बनर्जी के आवास में घुसने वाले का बांग्लादेश से लिंक?

बंगाल  (मानवीय सोच)   मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट  स्थिति आवास में चुपके से घुसने वाले शख्स हफीजुल रहमान के बारे में पुलिस ने कई हैरान करने वाली बातें कोर्ट को बताई हैं। पुलिस ने कहा है कि 31 साल का रहमान ममता बनर्जी के आवास के आसपास अकसर आया करता था और वह अपने फोन में इमारत की तस्वीर खींचता था।

रहमान नॉर्थ 24 परगान जिले के नारायणपुर का रहने वाला है और उसने ये फोटो कई लोगों को वॉट्सऐप पर शेयर कीं। कोलकाता की अलीपुर कोर्ट ने उसे 18 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक साजिश की भी धारा जोड़ी है। पुलिस ने कहा है कि संदेह है कि आरोपी के लिंक दूसरे राज्य और बांग्ल्देश से भी हैं।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि रहमान पहले हावड़ा के राज्य सचिवालय में भी घुसने का प्रयास कर चुका है। इस मामले में उसे दो बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उसका कहना था कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलना चाहता था। वहीं रहमान के परिवार का दावा है कि रहमान का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। लेकिन जांचकर्ता इस बात पर यकीन करने को तैयार नहीं हैं।

कोर्ट में मौजूद एक वकील के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रहमान के पास से 11 सिमकार्ड बरामद हुई हैं। इनमें से कुछ बांग्लादेश की हैं। पिछले साल अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान वह बांग्लादेश गया था। वहीं कोर्ट में यह भी बताया गया कि रहमान कुछ बच्चों को चॉकलेट और सॉफ्ट ड्रिंक देकर दोस्त बनाता था। इसके अलावा रहमान ने हर ऐंगल से मुख्यमंत्री आवास की तस्वीर ली थी जिससे संदेह गहरा जाता है।

बता दें कि 3 जुलाई को जब शख्स गिरफ्तार किया गया था तो उसके पास से एक लोहे की रॉड मिली थी। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक थी। अनुमान है कि रहमान पश्चिमी दीवार फांदकर अंदर आया था। उस तरफ टोली केनाल है।

Scroll to Top