लखनऊ : (मानवीय सोच) एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक करोड़ के सोने के साथ दो यात्री को पकड़ा गया है। उन्होंने मलाशय से 5 कैप्सूल में सोने का पेस्ट छिपाया था। जिसका वजन 1 किलो 754 ग्राम था और कीमत 1 करोड़ 9 लाख रुपए है। कस्टम की टीम ने स्कैनर कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरों ने मुश्किल से कैप्सूल बाहर निकाले। आरोपी बिहार के दरभंगा और सीवान के रहने वाले हैं।
कस्टम अफसरों के मुताबिक, दुबई से आनी वाली फ्लाइट नंबर ix-194 में सोना लाया जा रहा रहा था। इससे पहले 22 जून को पांच लोग अवैध सोने की तस्करी करते हुए पकड़े गए थे। उनके पास से 4.09 किलोग्राम सोना मिला था। दुबई से आने वाली फ्लाइट आईएक्स-194 में चार यात्री पकड़े थे। मार्केट में इसकी कीमत करीब 2.49 करोड़ रुपए थी। अपराधियों में दो बिहार के गोपालगंज, एक मऊ, एक संतकबीर नगर और एक फतेहपुर से था।
