ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महंगी बिजली बेचे जाने पर यूपी ने केंद्र सरकार से जताई आपत्ति

लखनऊ (मानवीय सोच) केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) व केंद्र सरकार के आदेश के बावजूद पावर एक्सचेंज में महंगी बिजली बेचे जाने पर यूपी ने केंद्र सरकार से आपत्ति दर्ज कराई है। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने ऊर्जा मंत्रालय को पत्र भेजकर एक्सचेंज में बिजली बेचने की तय अधिकतम दर के उल्लंघन पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की शिकायत पर सीईआरसी ने एक अप्रैल से पावर एक्सचेंज में बिजली बेचने की अधिकतम दर 12 रुपये प्रति यूनिट तय की थी। मगर देश भर में एक बार फिर बिजली संकट गहराने के साथ ही तमाम निजी उत्पादकों ने सीईआरसी के कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक्सचेंज में 17 रुपये यूनिट तक बिजली बेचनी शुरू कर दी। दो दिन पहले उपभोक्ता परिषद ने इसका खुलासा करते हुए केंद्रीय ऊर्जा सचिव व सीईआरसी से शिकायत कर इस पर रोक लगाने की मांग की थी। अब पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन भी आगे आ गया है।

यूपी पावर कॉर्पोरशन के अध्यक्ष ने भी केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग व ऊर्जा मंत्रालय को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि एनर्जी एक्सचेंज की टर्म अहेड मार्केट (टीएएम) के तहत 17 रुपये प्रति यूनिट की बिजली बेची जा रही है, जो सीईआरसी द्वारा बनाए गए कानून के खिलाफ है। उन्होंने तत्काल कानून में बदलाव का अनुरोध करते हुए कहा कि पावर एक्सचेंज में डे अहेड मार्केट व रियल टाइम मार्केट के तहत 12 रुपये प्रति यूनिट की तय की गई अधिकतम दर टर्म अहेड मार्केट पर भी लागू की जाए।

सूत्रों का कहना है कि बिजली संकट के दौर में पावर एक्सचेंज में मुनाफाखोरी पर ऊर्जा मंत्रालय भी गंभीर हो गया है। जल्दी केंद्र सरकार विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 107 के तहत इसे लोक महत्व का विषय मानते हुए सीईआरसी से और सख्त कानून बनाने की सिफारिश करने जा रही है।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष से मिलकर महंगी बिजली के खिलाफ लड़ाई में साथ देने के लिए उनका आभार जताया।

Scroll to Top