ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महंत नृत्यगोपालदास आईसीयू में, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर और संतोषजनक है

लखनऊ  (मानवीय सोच)  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के महंत नृत्यगोपालदास को पेशाब में इंफेक्शन होने के कारण उन्हें रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब उनकी हालत स्थिर और संतोषजनक है।

सोमवार दोपहर मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत नृत्यगोपालदास की पेशाब में इंफेक्शन होने और सामान्य कमजोरी की वजह से उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम और यूरोलॉजी टीम की निगरानी में रखा गया है। उनकी तबीयत अभी संतोषजनक है।
पिछले करीब ढाई सालों से महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। 2020 के अगस्त माह में कोरोना काल में वो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। हालांकि धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता रहा।

इस बीच अयोध्या स्थित उनके आश्रम में ही उनके लिए आईसीयू रूम बनाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है। जो समय-समय पर ट्रस्ट अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जांच व निगरानी करती है।

उन्हें रूटीन चेकअप के लिए रविवार को मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। मेदांता में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। वहीं मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि महाराज की हालत ठीक है। रूटीन जांच के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

Scroll to Top