ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाकुंभ पर श्रद्धालुओं को सरकार ने दी सौगात, शुरू होंगी 2200 नई बसें

महाकुंभ पर प्रयागराज आने- जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने 2200 नई आरामदेह बसों की सौगात दी है। इन बसों को कानपुर नई बसों में महिला सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। बस में लाल रंग का बटन लगाया गया है, जिसे दबाते ही बस जिस क्षेत्र में होगी, वहां की पुलिस को बस की लोकेशन मिल जाएगी। इसके लिए बसों को वाईफाई सुविधा से जोड़ा  जा रहा है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी बस अड्डों को एक दूसरे से जोड़ दिया है, ताकि जहां श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हो, वहां तुरंत दूसरे अड्डे से बसों को रवाना किया जा सके। 

रोज 100 डेली स्पेशल ट्रेनें व 7 रैक का होगा मेंटीनेंस

महाकुंभ पर प्रयागराज पहुंचने के लिए हर रूट पर श्रद्धालुओं को पर्याप्त ट्रेनें उपलब्ध होंगी। इसके लिए स्पेशल ट्रेनों के साथ मेमू और इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। सेंट्रल स्टेशन पर प्रतिदिन 7 रैक का मेंटीनेंस होगा। इनमें 5 मेमू और 2 कनवेंशनर (पुराने नीले कोच) ट्रेनें होंगी। सेंट्रल स्टेशन के अधीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली, झांसी, फर्रुखाबाद और लखनऊ रूट पर रोज स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए मेमू व इंटरसिटी ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। सेंट्रल से हर रूट पर 100 डेली स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। सेंट्रल पर प्रतिदिन 7 रैक का मेंटीनेंस किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर  रैक मेंटीनेंस सुविधा में बढ़ोत्तरी की जाएगी। रेलवे ने लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों के साथ कम दूरी की मेमू और इंटरसिटी ट्रेनों पर फोकस किया है। प्रयास हैं कि सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का आउटर पर ठहराव ज्यादा देर न होने पाए।  

सेंट्रल स्टेशन अब लाल व पीले रंग में नजर आएगा

महाकुंभ की तैयारी में सेंट्रल स्टेशन की हेरिटेज बिल्डिंग की रंगाई पुताई का काम  किया जा रहा है। अभी तक टेराकोट रंग में दिखने वाला स्टेशन का भवन अब लाल और पीले रंग में नजर आएगा। प्लेटफार्मों पर बेंचों के साथ परिसर को भी चमकाया जा रहा है। फुट ओवरब्रिज और सुरंग मार्ग की मरम्मत हो रही है। पानी की व्यवस्था के साथ शौचालयों को सुधारा जा रहा है। एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कैंट साइड में हेरिटेज बिल्डिंग की मरम्मत व रंगाई चालू है। बिल्डिंग के कई छज्जे टूटे हैं, वहां प्लास्टर किया जा रहा है।

Scroll to Top