ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र बीजेपी चीफ के बेटे की ऑडी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर

महाराष्ट्र के बीजेपी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले के नाम पर रजिस्टर्ड लक्जरी कार ने नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद ड्राइवर सहित उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, लेकिन संकेत बावनकुले समेत उनमें से तीन लोग भाग गए सूत्रों ने बताया कि सभी बीयर बार से आ रहे थे. सूत्रों ने कहा कि चालक और गिरफ्तार यात्री के ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं.

रात करीब 1 बजे ऑडी कार पहले शिकायतकर्ता जीतेंद्र सोनकांबले की कार से और फिर मोपेड से टकराई, जिससे उसमें सवार दो युवक घायल हो गए. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के एक अनाम अधिकारी के हवाले से बताया, ऑडी कार ने मनकापुर इलाके की ओर जा रहे कुछ और वाहनों को टक्कर मार दी. वहां टी-प्वाइंट पर वाहन ने एक पोलो कार को टक्कर मार दी. कार में सवार लोगों ने ऑडी का पीछा किया और मनकापुर पुल के पास उसे रोक लिया. संकेत बावनकुले सहित तीन कार में सवार लोग भाग गए.

Scroll to Top