ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# महिला सांसद एस जयशंकर से मिलीं, जर्मनी में भारतीय बच्ची के मामले में हस्तक्षेप का किया आग्रह

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  कुछ महिला सांसदों ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर उस बच्ची के मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, जिसे उसके माता-पिता पर उचित व्यवहार नहीं करने के आरोप लगने के बाद सितंबर 2021 से जर्मनी में एक बाल देखभाल केंद्र में रखा गया है.

बच्ची की मां धरा शाह जर्मनी में बाल देखभाल केंद्र से अपनी बेटी को निकालने के लिए सांसदों का समर्थन जुटाने के लिए मंगलवार को संसद परिसर में थीं. बच्ची को चोट लगने के बाद 23 सितंबर, 2021 को जर्मनी के युवा कल्याण कार्यालय की देखरेख में रखा गया था, वह उस समय सात महीने की थी.

कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुप्रिया सुले और वंदना चव्हाण, समाजवादी पार्टी सदस्य जया बच्चन और शिवसेना (यूबीटी) सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने महिला की ओर से जयशंकर से मुलाकात की और मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग की.

Scroll to Top