ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिला सिपाही अमरीन के साथ सरेआम हुई ज्यादती

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला सिपाही के साथ कुछ युवकों ने सरेआम सड़क पर मारपीट की. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सिपाही सिविल ड्रेस में अपने काम से जा रही थी, तभी एक बाइक सवार शख्स उससे कुछ कहता है. बातचीत बहस में बदल जाती है और फिर वह शख्स अचानक से महिला सिपाही पर हमला कर देता है, उसे जमीन पर गिरा देता है.

बीच रास्ते महिला सिपाही से मारपीट

महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ हुई मारपीट की घटना थाना सिविल लाइन के चक्कर की मिलक क्षेत्र की है, जहां 30 नवंबर 2024 की शाम को अमरीन अपने मकान मालिक के यहां जा रही थीं। अचानक एक बाइक सवार ने उनके पास आकर मोटर साइकिल स्टार्ट करने को कहा। जब उन्होंने मना किया, तो एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और फिर उन्हें घसीटते हुए दूसरी ओर ले गया. तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने अमरीन के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और उनके पेट में लातें मारीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. 

घटना का वीडियो वायरल 

घटना के दौरान वहां भीड़ भी जमा हो जाती है और कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमलावर शख्स वहां से बाइक छोड़कर भाग जाता है. महिला सिपाही ने मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन में आरोपी इरफान, सालिम, नईम और नईम की बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 6 अन्य अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है. इस मामले पर एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

Scroll to Top