ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मां की गैरहाजरी पर नाबालिग बेटियों से रेप करता था पिता

जौनपुर   (मानवीय सोच)    रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाले एक पिता को अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस घिनौनी वारदात की शिकायत पीड़ित बेटियों की मां ने पुलिस में दर्ज कराई है। जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई मां की तहरीर में नाबालिग किशोरियों ने अपने पिता के साथ दो से तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि वे नशीला पदार्थ खिलाकर कई महीनों तक उनके साथ दुष्कर्म करते रहे। आरोप यह भी है कि पिता हैवानियत की हद पार कर उसके कुकृत्य को उजागर करने पर बेटियों समेत मां को जान से मार देने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत पर सुरेरी पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी धीरज पांडेय को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों ने मां के माध्यम से पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता समेत दो से तीन अन्य लोगों पर कई महीने से दुराचार करने का आरोप लगाया है। किशोरियों की मां ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। मां के घर पर न रहने के दौरान पिता नाबालिग पुत्रियों से दुराचार करता था। साथ ही इस बात को उजागर करने पर मां समेत उन्हें जान से मार देने की भी धमकी देता था। जिसके डर से किशोरियों ने अपनी मां को भी इसकी जानकारी नहीं दी। इसकी आड़ में पिता बेटियों से महीनों तक दुष्कर्म करता रहा।

आरोप है कि इसी बीच पिता अपनी एक पुत्री को लेकर मुंबई चला गया। वहां भी अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से कुछ दिन अकेले जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद नशीला पदार्थ देकर उसने अपने दो तीन अन्य साथियों संग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मुंबई से वापस जौनपुर स्थित अपने गांव लौटने पर पिता की इस हरकत से पीड़ित नाबालिग बेटी ने हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी मां को दी। छोटी बहन के साहस को देख बड़ी बेटी ने भी अपनी आपबीती मां को बता दी। दोनों किशोरियों ने मां के साथ सुरेरी थाने पर पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पिता धीरज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

Scroll to Top