ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माफिया अतीक के बेटे अली ने कोर्ट में किया सरेंडर

प्रयागराज  (मानवीय सोच) गुजरात जेल में बंद बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद अली ने शनिवार को पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अली के खिलाफ करेली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पिछले साल दिसंबर में अतीक अहमद के रिश्तेदार जीशान ने अली समेत अन्य के खिलाफ करेली थाना में रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने समेत कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अली वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। शनिवार को नाटकीय ढंग से अली दोपहर करीब 12 बजे जिला कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया। हालांकि अली के वकील ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से अली की जमानत मांगी, जिस पर सुनवाई करते हुए जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया। अली अहमद को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया है।

अतीक के बेटे अली अहमद के खिलाफ उसके रिश्तेदार ने ही दिसंबर 2021 को करेली थाने में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। अली अहमद पर आरोप है कि वह अपने साथियों संग गया था। उसने गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद अपने पिता से जीशान की फोन पर बात कराई थी। अली ने जीशान से जमीन अपनी पत्नी के नाम करने के लिए धमकाया था। इसके बाद जीशान की तहरीर पर करेली थाने में मुकदमा र्द किया गया था।

अतीक के बड़े बेटे पर है दो लाख का इनाम

बाहुबली अतीक अहमद के सबसे बड़े बेटे मोहम्मद उमर की अब हिस्ट्रीशीट खोली जानी है। जिला पुलिस ने इसकी कार्यवाही शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए दस्तावेज इकट्ठा किए जा रहे हैं। इससे पहले सीबीआई उमर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। तीन साल से जांच एजेंसियों को उसकी तलाश है। 2018 में उमर के खिलाफ लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया जेल में ले जाकर पिटाई करने के मामले में लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में एफआईआर हुई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहां कोर्ट के आदेश पर छह महीने बाद कृष्णा नगर थाने में दर्ज एफआईआर को ही आधार बनाकर सीबीआई लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

 

Scroll to Top