ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मासूम बच्ची का नाले में मिला शव, खेलते वक्त नाले में गिरने की आशंका

लखनऊ  (मानवीय सोच)   नाका के मोतीनगर स्थित पजावा नाला यानी गंदे नाला के किनारे रहने वाले परिवार की एक पांच साल की बच्ची शुक्रवार रात खेलते वक्त संदिग्ध हालात में गायब हो गई। शनिवार सुबह घर से कुछ ही दूसरी पर नाले में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने खेलते वक्त बच्ची के नाले में गिरने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही।

प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक मोतीनगर स्थित झोपड़पट्टी में रहने वाले इंदल की पांच वर्षीय बेटी पलक शुक्रवार शाम को खेलते वक्त गायब हो गई। रात में काम से लौटे इंदल ने बेटी को घर में न देख खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर रात 12 के करीब थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस बच्ची की तलाश कर ही रही थी कि सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बच्ची के पजावा नाला यानी गंदे नाला में मिलने की सूचना मिली। यह नाला बच्ची के घर के पास से ही निकलता है। बच्ची की मां परिवार से अलग दिल्ली में रहती है। बच्ची पिता के काम पर जाने के बाद अकेली रहती है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि बच्ची खेलते वक्त नाले में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

क्षेत्रीय लोगों में बच्ची के खेलते वक्त एक बच्ची के धक्का लगने से गिरने की चर्चा है। इस बिंदु पर भी जांच कराई जा रही है। बच्ची के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top