ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुंगेर में दिनदहाड़े राजद नेता को को मारी गोली

बिहार के मुंगेर से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता व प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। मिली खबर के अनुसार बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में RJD के नेता पंकज यादव को आज सुबह सैर के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। इस बाबत मुंगेर सदर SSP राजेश कुमार ने बताया कि RJD के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने हवाई अड्डा मैदान में सुबह की सैर के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया है। पुलिस का कहना है कि RJD नेता को एक गोली सीने के पास लगी है। यादव को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घटना बाबत पंकज यादव के पिता रामचरित्र यादव ने आरोप लगाया है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार मिट्ठू यादव सहित दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। खबरें की मानें तो मिट्ठू यादव बीते बुधवार को पंकज यादव के पास किसी मामले में पुलिस के पास पैरवी करने का अनुरोध लेकर गया था जिससे पंकज ने इनकार कर दिया था। वहीं JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस घटना पर कहा कि, साल 2005 के बाद से बिहार पुलिस का ट्रैक रिकार्ड रहा है कि अपराधी बच नहीं पाया है। उन्होंने कहा ‘‘हमलावरों की बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी, चाहे वह कोई भी हो, किसी दल के नेता, कार्यकर्ता हों या आमजन हों। अगर कोई घटना घटती है तो पुलिस से अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझती है।” वहीं इस घटना के बाद ही BJP प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, मुंगेर की घटना दुखद है लेकिन अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। बिहार में NDA सरकार भी अपराधियों पर सख्त एक्शन लेगी । हम तेजस्वी यादव की तरह कोई गैर जिम्मेदार नहीं हैं। यहां जनता बाढ़ में डूब रही है और वे वहां दुबई में मौज-मजा कर रहे हैं।

Scroll to Top