मुंबई : (मानवीय सोच) सूत्रों के मुताबिक विपक्षी गठबंधन के लोगो का अनावरण 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में मोर्चे की बैठक के दौरान किए जाने की संभावना है.
देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) गठबंधन की तीसरी बैठक में 26 से अधिक राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
वर्तमान में, 26 दल समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं. I.N.D.I.A गठबंधन के लोगो का अनावरण 1 सितंबर को दिन भर के विचार-विमर्श की शुरुआत से पहले किया जा सकता है।
