ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ पर कसा शिकंजा

मऊ (मानवीय सोच)  मऊ जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव की 1 करोड़ 55 लाख रुपये की अचल संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुनादी कराकर कुर्क कर दिया गया। कुर्की की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा की देख-रेख में किया गया। कुर्की की कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में पूरे दिन अफरा-तफरी मचा रहा।

लीडर मुख्तार अंसारी के करीबियों पर जिला प्रशासन द्वारा दिन-प्रतिदिन नकेल जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव पुत्र खुद्दी यादव की गैंगेस्टर एक्ट के तहत अवैध अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया था कि मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव की ग्राम सरवां स्थित 70 हेक्टेयर भूमि, जिसकी चौहद्दी पूरब भूमि विद्यालय, पश्चिम सुभावती, उत्तर खेत मंगल व दक्षिण खेत कलीम है, उस जमीन को कुर्क किया जाए। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपये आंका गया था।

बैजनाथ यादव के खिलाफ थाना सराय लखंसी में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। बैजनाथ यादव ने 70 की जमीन अवैध रूप से कमाए गए धन से क्रय की थी। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव की 1 करोड़ 55 लाख रुपये की सरवां गांव स्थित अचल संपत्ति को क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में मुनादी कराकर कुर्क कर दिया गया। मुख्तार के करीबी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मचा रहा।

 

Scroll to Top