ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्तार अंसारी सपा का था शागिर्द और अब राम नाम हुआ सत्य

उत्तर प्रदेश में आगामी 20 नवंबर को नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. मालूम हो कि यह वोटिंग पहले 13 नवंबर को होनी थी. वहीं उपचुनाव के पहले प्रदेश की सियासी गर्मी काफी बढ़ गई है और सभी पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर सियासी तीर चला रहा हैं. इसी बीच  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी के नेतृत्व, नीति व नेताओं को निशाने पर रखा.

उन्होंने कहा कि सपा की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं. सीएम योगी ने अपने भाषण में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. अम्बेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को प्रचार करते हुए  सीएम योगी ने कहा कि, हर अपराधी सपा का दोस्त होता है. मुख्तार भी इनका शागिर्द था. अतीक भी इनका शागिर्द था, जब भाजपा की सरकार आई तो उन सबका राम नाम सत्य हुआ.

मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग, जिन्हें सपा का संरक्षण प्राप्त था, उनके लिए सख्त कदम उठाए गए हैं.  सीएम योगी ने कहा कि, सपा कटेहरी को परिवारवाद का गढ़ बना देना चाहती है. शिवबाबा धाम, श्रवणधाम के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया. हमने अयोध्या के साथ यहां भी विकास का ध्यान दिया. पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है.  जो जितना बड़ा अपराधी होगा, वह इस प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा होगा. 

Scroll to Top