ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- जिन जिलों में ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं, वहां मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाएं

लखनऊ  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोविड पॉजिटिव मिलने वाले सैंपल की निरंतर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए। प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति से ही कोविड पर नियंत्रण मिला है, इसे बनाए रखा जाए। वे रविवार को अपने सरकारी आवास पर टीम 9 की बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन कम से कम डेढ़ लाख कोविड टेस्ट किए जाएं। कोरोना संक्रमित 99 फीसदी लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जिन जिलों में अधिक संक्रमित मिल रहे हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने की अनिवार्यता को प्रभावी ढंग से लागू करें।

राशन वितरण की करें नियमित समीक्षा 
सीएम ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की 15 करोड़ गरीब जनता के सुचारु भरण-पोषण के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन के अतिरिक्त दाल, नमक और खाद्य तेल भी दिया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी भी मुफ्त दी जा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सुव्यवस्थित रूप से चलती रहे, इसके लिए वितरण सामग्री की उपलब्धता व वितरण प्रणाली की नियमित अंतराल पर समीक्षा करें।

सुधारें गो आश्रय की व्यवस्था 
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर 2000-2500 गोवंश क्षमता वाले गो आश्रय स्थल स्थापित करने की योजना बनाएं। सभी गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्था सुचारु रखी जाए। गोवंश को गर्मी अथवा धूप से सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम करें। गो-आश्रय स्थलों में हरा चारा-भूसा, चोकर, पानी आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में पशु चारे की खरीद अभी कर ली जाए। दुग्ध समितियों के गठन की प्रक्रिया को और तेज किया जाए।

Scroll to Top