ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट हैक, एक के बाद एक किए गए कई ट्वीट

लखनऊ  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के कार्यालय का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल शुक्रवार देर रात हैक हो गया. हैकर्स ने सीएम योगी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद उसकी डीपी भी बदल दिया और एक के बाद एक कई ट्वीट किए. इसके अलावा हैकर्स ने सैकड़ों यूजर्स को टैग किया.

हैकर्स ने ट्विटर हैंडल का प्रोफाइल बदला

हैकर्स ने ट्विटर हैंडल का प्रोफाइल फोटो और बायो को भी बदल दिया. हैकर ने बायो में सीएम योगी के दफ्तर की जगह @BoredApeYC @YugaLabs लिख दिया. साथ ही एक ट्वीट को पिन टू टॉप यानी सबसे ऊपर कर दिया. ताजा जानकारी के मुताबिक ट्विटर हैंडल आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है. इसके साथ ही पोस्ट भी ट्वीट गए हैं.

यूजर्स ने यूपी पुलिस को टैग करके की शिकायत

जैसे ही ट्विटर यूजर्स को इसकी भनक लगी तो उन्होंने यूपी पुलिस (UP Police) को टैग करके इसकी शिकायत की. लोगों ने स्क्रीनशॉट के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को टैग किया. हालांकि कुछ समय बाद अकाउंट फिर से बहाल हो गया.

पहले भी हैक किए जा चुके हैं अकाउंट

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह का कोई अकाउंट हैक हुआ है. इससे पहले पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है. हालांकि मामले की जानकारी लगने के कुछ देर बाद ही इन अकाउंट को रिकवर कर लिया गया.

Scroll to Top