ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा आदेश: 30 सालों से बंद पड़े यूपी सरकार के ट्रेनिंग स को कराएं शुरू

लखनऊ  (मानवीय सोच) यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों सख्त दिखाई दे रहे हैं। बुंदेलखंड के बाद सीएम दो दिन के मेरठ के दौरे पर पहुंचे थे। इसके बाद वह लखनऊ पहुंचे और अफसरों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एएनएम और जीएनएम के पिछले तीन दशकों से बंद पड़े राज्य सरकार के ट्रेनिंग सेंटर्स को फिर से शुरू किया जाए। शुरुआत में नौ जीएनएम व 34 एएनएम सेंटर्स को शुरू किया जाय। साथ ही मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पतालों में भी ट्रेनिंग करवाई जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता हो, अनावश्यक तालाबंदी न रहे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया जाए। इसमें अंतर्विभागीय समन्वय हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि मंडलीय भ्रमण से लौटे मंत्री समूहों की रिपोर्ट सभी विभागों को दी जाये और इस पर यथोचित कार्यवाही की जाय, यह भ्रमण जारी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन सेवा 108/102 के बेहतर संचालन व्यवस्था के लिए मंडलों का क्लस्टर तैयार किया जाए। इसका प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया जाए।

अनावश्यक माइक भी हटा सकती है योगी सरकार, सीएम ने दिए संकेत

मेरठ से निकलने से पहले क्रांति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्रांतिकारियों के सपने को यूपी साकार कर रहा है। यूपी ने दिखा दिया कि अनावश्यक माइक भी हट सकते हैं, लाउडस्पीकर हट सकते हैं और सड़कों पर नमाज नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने कहाकि आयोजन कोई भी हो आम लोगों का आवागमन बाधित नहीं होने देंगे। करीब 67 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सारी सुविधाएं देगी लेकिन लोक व्यवस्था बाधित नहीं होने देगी। 10 मई 1857 की 167वीं जयंती पर मेरठ आए योगी आदित्यनाथ ने शहीद स्मारक पर अमर जवान ज्योति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री बाबा औघड़नाथ मंदिर भी गए जहां से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का शुभारंभ हुआ था। इस अवसर पर उन्होंने क्रांतिकारियों के परिजनों और सेनानियों को सम्मानित भी किया।

 

Scroll to Top