ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुजफ्फरपुर में घर में सो रही 17 साल की लड़की पर तेजाब से हमला

मुजफ्फरपुर (मानवीय सोच) बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर एक लड़की एडिस अटैक का शिकार बनी। रात के अंधेरे में बदमाशों ने उसके बदन पर एसिड उड़ेल दिया और फरार हो गए। पीड़िता का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना कुढ़नी के फकुली ओपी के एक गांव में गुरुवार देर रात की है। इस वारदात स पीड़िता और उसके परिजन सदमे में हैं। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की उम्र 17 साल है। गुरुवार की रात वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। अंधेरे में उस पर अज्ञात बदमाशों ने एसिड डाल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। किशोरी के चिल्लाने पर बगल के कमरे में सो रही दादी की नींद खुली।

दादी ने उसके कमरे में जाकर देखा तो पीड़िता किशोरी दर्द से कराह रही थी। आवाज सुनकर दूसरे कमरे से पिता व भाई भी पहुंचे। आनन-फानन में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी गई है। जानकारी मिलने पर फकुली ओपी प्रभारी मोहन कुमार पीड़िता के घर गए,लेकिन घर बंद मिला। ओपी प्रभारी ने बताया कि नींद में होने के कारण किशोरी एसिड फेंकने वाले को नहीं देख सकी। एसकेएमसीएच जाकर पुलिस बयान दर्ज करेगी। किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। पिता शहर की एक दुकान में काम करते हैं। उसने10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है।

घटना के करण को लेकर कुछ नहीं बताया गया है। परिजन काफी परेशान हैं और कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जबतक पीड़िता लड़की का बयान दर्ज नहीं किया जाता तबतक कुछ नहीं बताया जा सकता।

Scroll to Top