(मानवीय सोच) : भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. ISKCON कोलकाता द्वारा मेनका गांधी को यह नोटिस भेजा गया है. दरअसल, मेनका गाधी के हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में वे इस्कॉन पर अपनी सारी गायें कसाईयों को बेचने का आरोप लगा रही है. इसके बाद ही इस्कॉन ने अपने उपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए यह नोटिस भेजा है.
ISKCON कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डाला है और लिखा है कि, ‘आज हमने श्रीमती मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है, इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए. इस्कॉन के भक्तों, समर्थकों और शुभचिंतकों का विश्वव्यापी समुदाय इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है. हम इस्कॉन के खिलाफ भ्रामक प्रचार के खिलाफ न्याय की खोज में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
