ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मेरठ और अयोध्या समेत 17 जिलों में मिलेगी चार्जिंग सुविधा

लखनऊ  (मानवीय सोच)  निकाय शहरों में ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा देंगे। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश स्तर पर देखरेख की जिम्मेदारी निदेशक नगरीय परिवहन को दी गई है। नगर विकास विभाग ने पांच सालों में कराए जाने वाले कामों में इस लक्ष्य को शामिल किया है।

3000 पिंक बूथ बनेंगे

अलीगढ़, मेरठ, अयोध्या, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद, वृंदावन-मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बरेली व शाहजहांपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना में काम चल रहा है। इन शहरों को महिलाओं के लिए सेफ सिटी भी बनाना है। इसके लिए सर्वाजनिक स्थानों और स्कूल व कॉलेजों के आसपास 3000 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। इन शहरों में पिंक टायलेट बनाने पर 240 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

हर घर में देंगे एक को स्वरोजगार

अगले पांच सालों में गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों में हर घर में रोजगार देने की योजना तैयार की गई है। डूडा के माध्यम से संचालित रोजगारपरक योजनाओं व पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य स्तर पर निदेशक सूडा और स्थानीय स्तर पर इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली करीब एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एसएचजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से न्यूनतम दर पर एक लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा।

Scroll to Top