(मानवीय सोच) : ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक, अकाउंट रजिस्ट्री यानी APAAR के जरिए शिक्षा मंत्रालय देश के छात्रों के लिए एक नए यूनिक आईडी कार्ड का प्रावधान लाने वाली है. इसको लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. बता दें कि ये आईडी कार्ड देश की नई शिक्षा नीति का ही एक पार्ट है, तो चलिए आज इसके बारे में आज आपको विस्तार से बताते हैं.
सबसे पहले आपको बता दें कि यह नया स्टूडेंट आईडी कार्ड इसलिए खास होगा क्योंकि यह पूरी तरह से आधार कार्ड की तरह होगा, जिस पर छात्रों का यूनिक कोड अंकित होगा. इस कार्ड को बनवाने के लिए छात्रों के माता पिता की स्वीकार्यता अनिवार्यता आवश्यक होगी. गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्री-प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के सभी छात्रों के लिए एक खास वन नेशन नेशन वन स्टूडेंट आईडी कार्ड के प्रावधान पर काम करना शुरू कर दिया है.
