लखनऊ (मानवीय सोच) डीजीपी मुख्यालय ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर के खिलाफ यूपी में दर्ज मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आईजी जेल प्रीतिंदर सिंह की अध्यक्षता में इस एसआईटी का गठन किया गया है। डीआईजी अमित वर्मा को एसआईटी का सदस्य नामित किया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कर्नाटक के मूल निवासी मोहम्मद जुबैर के खिलाफ यूपी के सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और हाथरस में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के सफल निस्तारण के लिए इस एसआईटी का गठन किया गया है।
