मौसम विभाग ने अभी-अभी शाम 6 बजे तक के लिए जारी किया यह अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया है। चारों तरफ से बादल गरजने की आवाज में सुनाई पड़ रही है। खूब जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 29 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 60 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। कानपुर मंडल के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज, उन्नाव में पिछले एक घंटा से खूब बारिश हो रही है। तापमान में भी गिरावट आया है। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिल रही।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।   जिसमें कानपुर नगर, इटावा, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, मैनपुरी, इटाह, कासगंज, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, बदायूं शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी दी गई है। कानपुर सहित आसपास के जिलों में समाचार लिखने के समय खूब जमकर बारिश हो रही है।