ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यश की ‘KGF’ से टकराएगी शाहिद कपूर की ‘जर्सी’,

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  लंबे वक्त तक चली गफलत के बाद शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘जर्सी’ के मेकर्स ने रिलीज डेट ऐलान कर दी है। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। शाहिद कपूर ने ट्वीट करके बताया, ‘ये बताते हुए बहुत-बहुत खुशी हो रही है कि हमारी प्यारी फिल्म ‘जर्सी’ 14 अप्रैल 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आपसे थिएटर्स में मुलाकात होगी।’ शाहिद कपूर की फिल्म की सीधी टक्कर साउथ की फिल्म KGF: Chapter 2 से होने वाली है।

यश की KGF से टकराएगी शाहिद की ‘जर्सी’
उधर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। अब फिल्म 14 अप्रैल 2022 की जगह 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। जहां तक ‘जर्सी’ की रिलीज डेट का सवाल है तो इस बार शाहिद कपूर की टक्कर ‘KGF: Chapter 2’ के साथ जोरदार होने वाली है। दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

लाल सिंह चड्ढा से क्लैश करेगी ‘आदिपुरुष’
फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था और दूसरे पार्ट का टीजर कई दिनों रिलीज किया जा चुका है। अब लोगों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। यश स्टारर फिल्म की टक्कर जहां ‘जर्सी’ से होने जा रही है वहीं लाल सिंह चड्ढा पोस्टपोन किए जाने के बाद भी क्लैश से बच नहीं पाई है। लाल सिंह चड्ढा ’11 अगस्त’ को रिलीज होगी और आदिपुरुष ’14 अगस्त’ को रिलीज होने जा रही है।

तेलुगू फिल्म का आधिकारिक रीमेक है ‘जर्सी’
बता दें कि ‘जर्सी’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज होनी थी लेकिन कोविड की तीसरी लहर आने के बाद सिनेमाघरों में फिर ताले पड़ गए और फिर से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई। फिल्म तेलुगू में बनी एक फिल्म का हिंदी रीमेक है जिसे इसी भाषा में बनाया गया था। फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं और मृणाल ठाकुर फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं।

Scroll to Top