ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपीपीसीएल में जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

(मानवीय सोच)  इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज 18 अप्रैल, 2022 को आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको आवेदन की प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी से अवगत कराएंगे।
UPPCL JE Civil Recruitment 2022: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता?
UPPCL में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से  सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPCL JE Recruitment: कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मई महीने के चौथे हफ्ते में प्रस्तावित है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के के अनुसार प्रतिमाह  44,900 रुपये मिलेंगे। परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार  helpdeskae.821@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
UPPCL JE Civil Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से कुल 25 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये, एससी वर्ग को 826 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 12 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
UPPCL JE Civil Recruitment 2022: कैसै करें आवेदन?

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जूनियर इंजीनियर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
Scroll to Top