बाराबंकी (मानवीय सोच) : भारी बारिश के बाद यूपी के बाराबंकी में PWD मंत्री जितिन प्रसाद प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे. इस दौरान एक पीड़ित ने अपनी परेशानी ऐसी सुनाई कि मंत्री जी समेत वहां मौजूद सारे लोग सकपका गए. खुद मंत्री जी भी फौरन आश्वासन देते हुए वहां से आगे बढ़ गए. दरअसल पीड़ित शख्स ने देसी अंदाज में कहा- ‘साहब, आपके आने से 2 मिनट पहले बिजली आई थी
पानी की इतनी किल्लत है कि टॉयलेट तक नहीं जा पा रहे.’ शख्स ने कहा कि लगता है आपको दिखाने के लिए ही बिजली आई थी शख्स की बातें सुनकर मंत्री जितिन प्रसाद यह कहते हुए आगे बढ़ गए कि दिखवाते है चिंता न करो. उनके साथ चल रहे डीएम और एसडीएम व अन्य अधिकारी भी सिर झुकाकर आगे बढ़ गए. बता दें कि तीन दिन से जमुरिया नाले में आए सैलाब से आधा शहर पानी– पानी हो गया है जिससे बिजली और पानी की समस्या आम जनमानस में बनी हुई है.
