ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के IPS का वीडियो वायरल : बेटी भागी तो माता-पिता को भेज दूंगा जेल

रामपुर  (मानवीय सोच) यूपी के रामपुर में उपचुनाव के बाद पुलिस लाइन में आयोजित सद्भावना गोष्ठी में आईपीएस के एक बयान ने बवाल खड़ा कर दिया। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा, कि बेटी भागती है तो मैं माता-पिता को जेल भेज देना चाहता हूं। उनके इस भाषण के वीडियो पर सपा ने भी हमला बोला और अपने ट्विट एकाउंट से ट्विट किया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने खंडन करते हुए माफी भी मांगी है।

दरअसल उपचुनाव खत्म होने के बाद रामपुर की पुलिस लाइन में एक सद्भावना गोष्ठी आयोजित की गई थी। जिसमें एसपी अशोक कुमार शुक्ला एक-दो बच्चे ही पैदा करने की नसीहत दे रहे थे। उन्होंने कहा, कोई इसे सियासी नजरिए से देख रहा है तो कोई उनके इस बयान में मजहबी टिप्पणी के रंग तलाश रहा है। हालांकि एसपी का कहना है कि उन्होने जो कहा वह समाज के भाई-चारे के लिए साफ मंशा से कहा। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कानून-व्यवस्था, सद्भाव और तालीम की बात करते-करते यह भी कह डाला कि अगर किसी की बेटी भागती है तो मन करता है पहले मां-बाप को जेल भेजू दूं।

ऐेसे अभिभावक आखिर किसके भरोसे बच्चे छोड़ देते हैं। इसी बात के क्रम में उन्होंने कहा कि अधिक बच्चे होते हैं तो उनकी अच्छे से परवरिश नहीं हो पाती। उन्हें अच्छी तालीम नहीं मिल पाती। इसलिए एक-दो बच्चे ही काफी हैं। इसमें अगर किसी का धर्म आड़े आता है तो उन्हें बच्चों के लिए सभी जरूरी इंतजाम अच्छे से करने चाहिए। ऐसा न होने पर ही बच्चे पंचर बनाते फिरते हैं, कट्टा लेकर घूमते हैं, इससे पुलिस का काम बढ़ जाता है। एसपी के इस बयान पर कुछ लोगों ने तालियां बजाईं तो कुछ औचक से एक दूसरे का मुंह ताकते रह गए।

 

Scroll to Top