(मानवीय सोच) : कन्नौज के ठठिया थाना इलाके के एक गांव से एक माह पहले हुई लहसुन चोरी का जुर्म उगलवाने के लिए तीन युवकों पर पुलिस के जुल्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसपी से पूरे मामले की शिकायत की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव का है। बताया जा रहा है एक महीना पहले गांव के भुल्लन सिंह का नौ कुंतल लहसुन चोरी हो गया था। पुलिस उस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी थी।
औसेर गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सोमवार की देर शाम को औसेर चौकी इंचार्ज विनय कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार व मुल्तान आए और बेटे मिथुन कुमार के अलावा गांव के ही निवासी मैनू खान और विवेक को ले गए।
