ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू

(मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 पूरी करने के साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया भी आज से शुरू कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल, शनिवार यानी आज से शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच सुनिश्चित करने के लिए राज्य के प्रत्येक प्रधान परीक्षक और परीक्षकों को विशेष आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा बताई गई समय-सीमा के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है और इस हिसाब से यूपी बोर्ड 15 से 18 मई 2022 तक परिणाम भी घोषित कर सकता हैं।

 अच्छी लिखावट के लिए मिलेगा 1 अतिरिक्त अंक
यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन कार्य आज से शुरू हो चुका है। इस बीच बोर्ड ने परीक्षार्थियों को अच्छी लिखावट के लिए परीक्षा में छात्रों को 1 अतिरिक्त अंक देने का निर्देश दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए बोर्ड के सदस्य शुक्ला ने कहा कि यूपी बोर्ड ने पहली बार अच्छी लिखावट (जीएचडब्ल्यू) वाले छात्रों को अतिरिक्त अंक देने का फैसला किया है। परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि यदि उन्हें लगता है कि छात्र की लिखावट बहुत अच्छी है तो वे किसी भी विषय में संबंधित छात्र द्वारा प्राप्त अंकों पर “जीएचडब्ल्यू +1” का अंकन करके एक अंक प्रदान करें।
 कुल 2.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन
यूपी बोर्ड द्वारा साझा किए गए अनुमानित आकड़ो के अनुसार कुल 47,75,749 छात्र हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे। इसमें से कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 25,25,007 छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 22,50,742 उपस्थित हुए थे। यूपी बोर्ड द्वारा कुल 2.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में 237 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए हैं।
Scroll to Top