ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में लागू हुई नई व्यवस्था, अब समय पर मिल सकेगा गेहूं-चावल

लखनऊ   (मानवीय सोच)   यूपी में करोड़ों लोगों को हर महीने सरकार की तरफ से मुफ्त राशन का वितरण होता है।लोगों को राशन समय पर और सही मिले इसकी लगातार कोशिश हो रही है। नई व्यवस्था के तहत एफसीआई गोदाम से गेहूं-चावल सीधे कोटेदारों को दिया जाएगा। जिन गाड़ियों के गेहूं-चावल भेजा जाएगा उनकी मॉनिटरिंग भी होगी। गाड़ियों पर जीपीएस लगाया गया है, ताकि गाड़ी कहीं इधर-उधर जाए तो पता चल जाए। नई व्यवस्था को राशन की सिंगल स्टेज व्यवस्था नाम दिया गया है।

राजधानी लखऩऊ में गुरुवार से राशन की सिंगल स्टेज व्यवस्था लागू हो गई। मंडलायुक्त रंजन कुमार व जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने अगले माह वितरित होने वाले गेहूं-चावल से भरे ट्राकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई व्यवस्था के तहत गेहूं व चावल एफसीआई के गोदाम से सीधे कोटेदारों तक पहुंचेगा। इससे राशन वितरण में लेटलतीफी और घटतौली पर लगाम लगेगी।

डीएसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में संचालित 1243 कोटे की दुकानों (ग्रामीण 605 व नगरीय 638) पर तालकटोरा स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम से सीधे राशन पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर संभागीय खाद्य नियंत्रक व संयुक्त आयुक्त खाद्य मौजूद रहे। सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने सिंगल स्टेज व्यवस्था का स्वागत किया है।

राशन ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम 

डीएसओ ने बताया कि कोटेदारों की दुकानों तक राशन पहुंचाने वाली गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगी है। इससे गाड़ियों के गोदाम से निकलने और कोटेदार की दुकान तक पहुंचने को ट्रैक किया जाएगा। गाड़ी इधर-उधर जाती है तो उसकी निगरानी होगी। इस योजना के लागू होने से कोटेदारों को अब अपने साधन से राशन नहीं उठाना पड़ेगा।

अभी तक डबल मेहनत और खर्च लगता था 

गेहूं-चावल को कोटेदार तक पहुंचाने के लिए अभी तक डबल मेहनत और डबल खर्च लगता था। यानी एक स्टेज में राशन एफसीआई से उठकर विपणन शाखा के गोदाम  जाता था। स्टेज टू में विपणन शाखा के गोदाम से राशन दुकानों पर जाता था। दो तरह से ठेकेदार लगते। अब इन दोनों स्टेज को खत्म कर सिंगल स्टेज व्यवस्था लागू की गई है।

 

Scroll to Top