ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में हार पर मंथन के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

नई दिल्ली (मानवीय सोच) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाल ही में राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर रही है। इस क्रम में उन्होंने गुरुवार को भी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका की इस बातचीत में चुनाव नतीजों की समीक्षा के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर भी गहन चर्चा कर रही है। प्रियंका ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सामूहिक रूप से यहां गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित कांग्रेस के वार रूम में समीक्षा बैठक में गहन मंत्रणा की।

प्रियंका गांधी राज्य विधान सभा के चुनाव के नतीजों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक के बाद अब वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से अलग अलग चर्चा कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव का प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ वन टू वन मुलाकातों का सिलसिला चल रहा है।

प्रियंका ने अब तक जिन नेताओ से बात की है उनमें प्रमोद तिवारी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, सतीश अजमानी, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नवनर्विाचित विधायक वीरेंद्र चौधरी आदि शामिल हैं।

Scroll to Top