यूपी : (मानवीय सोच) ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने 7 दिन बाद एक बार फिर से 11 अधिकारियों के तबादले किए। इसमें 8 IAS और 3 PCS अफसर के शामिल है। जालौन की डीएम चांदनी सिंह की जगह राजेश कुमार पांडे को जगह दी गई। विशेष सचिव, खाद्द एवं रसद उ.प्र. शासन एवं नियंत्रक मार्कण्डेय शाही को प्रभारी श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है। विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश राजेश कुमार पांडेय को जालौन का डीएम बनाया गया है।
3 PCS अफसरों के भी हुए तबादले
शासन ने 3 PCS अफसरों के तबादले किए है। इनमें बस्ती के मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा भेजा गया है। मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार को संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश में तैनात किया गया है। देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार को स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश में तैनात किया गया है।
