उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) कामगारों को कुशल और प्रशिक्षित करने वाले पाठ्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बेहद ही सक्रिय एवं जागरूक नज़र आ रही है. यूं तो भारत के पास सबसे अधिक युवा शक्ति है लेकिन स्किल्ड लोगों की कमी के चलते इस युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग ना हो पाने की वजह से देश का जितनी तीव्र गति से विकास होना चाहिए उतना नहीं हो पा रहा.
आबादी के लिहाज़ से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है ऐसे में सबसे अधिक अकुशल श्रमिक भी उत्तर प्रदेश में ही हैं. यूपी सरकार जहां एक त्रिलियन एकोनॉमी के लिए काम करना चाहती है वहीं बीच रास्ते अकुशल श्रमिक बाधा बनते दिख रहे हैं.
ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे में श्रमिकों को कुशल बनाने के दिशा में रियायत दे रही है. उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया है कि अभिभावकों एवं युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान शैक्षिणक सत्र 2023-24 में भी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में फीस वृद्धि नही किये जाने का निर्णय लिया गया है.
