ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी आदित्यनाथ और मायावती की आपत्तिजनक फोटो शेयर कर फंसा युवक

नोएडा  (मानवीय सोच) दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की कथित रूप से आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने 13 मार्च को फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ और मायावती की मॉर्फ्ड तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए जेवर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर एक एफआईआर दर्ज की थी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी की पहचान जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव निवासी आमिर खान के रूप में हुई है। उसे मंगलवार सुबह सबौता अंडरपास के पास गिरफ्तार किया गया।

जेवर थाना एसएचओ उमेश बहादुर ने कहा कि आमिर खान एक दिहाड़ी मजदूर है और उसे प्रक्रियाओं के अनुसार स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पुलिस यह नहीं बताया कि उसने यह मॉर्फ्ड तस्वीर क्यों डाली।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसने एक ट्विटर यूजर द्वारा इस मुद्दे को उजागर किए जाने के बाद मामले की जांच की थी।

पुलिस के अनुसार, आमिर खान पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 152बी (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप और दावे), 505 (2) (सार्वजनिक शरारत) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Scroll to Top