(मानवीय सोच) : इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच पूरी दुनिया दो धड़ों में बंटी हुई है. इस मुद्दे पर भारत में भी दो आवाजें हैं जिनके आधार पर माहौल बिगाड़ने की भी कोशिश की जा रही है. इसको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी जा रही है. यूपी के बरेली के मशहूर डॉक्टर ने इस मुद्दे पर एक विवादित पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद अब डॉक्टर के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है.
दरअसल, बरेली के ही एक मशहूर डॉक्टर और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी इजरायल फिलिस्तीन विवाद के बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्तिजनक भड़काऊ पोस्ट कर दिया था. इसको लेकर ही वो अब मुसीबत में घिर गए हैं. प्रमेंद्र के खिलाफ स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके चलते इस मामले में पुलिस ने भी एक्शन लिया है.
