(मानवीय सोच) : रक्षा बंधन पर योगी सरकार ने बहनों को खास तोहफा दिया है. पिछले साल की तरह ही इस बार भी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया गया है. लगातार दो दिन तक महिलाएं मुफ्त बस यात्रा करके अपने भाई को रक्षासूत्र बांधने के लिए जा सकती हैं
फ्री बस सेवा के सम्बंध में परिवहन निगम जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर सकता है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2017 से रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है, ताकि बहनों को अपने भाइयों के पास पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
इस सम्बंध में सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि इस बार दो दिन मुफ्त बस यात्रा की उम्मीद है. लखनऊ के साथ ही 14 शहरों कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, मथुरा-वृंदावन,गाजियाबाद,झांसी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ एवं बरेली में संचालित सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं मुफ्त में रक्षाबंधन के दिन सफर कर सकेंगी और अपने भाइयों के घर जाकर रक्षासूत्र बांध सकेंगी.
