लखनऊ : (मानवीय सोच) पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने योगी सरकार से मांग की है कि जो मदरसे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं उनकी मान्यता निलंबित कर दी जाए। उन्होंने कहा कि इनके प्रबंधकों को बच्चों के भविष्य से कोई लेनादेना नहीं है। ये सब सिर्फ अपने स्वार्थ की पूर्ति कर रहे हैं। मोहसिन रजा ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से ही मदरसों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। मदरसों में कम्प्यूटर शिक्षा शुरू की गई है। अब वहां हिंदी, अंग्रेजी और गणित पढ़ाई जा रही है जिससे कि यहां पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बन सकें लेकिन कुछ मदरसे जांच में शिक्षा विभाग का सहयोग नहीं कर रहे हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
