ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रक्षा बंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में 2 दिन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

चंडीगढ़ (मानवीय सोच)   रक्षा बंधन  के मौके पर हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाली सभी महिलाओं को एक बार फिर इस वर्ष भी दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। हरियाणा सरकार की ओर से शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी घोषणा की गई है।

हरियाणा सीएमओ की ओर से एक ट्वीट कर कहा गया है, ”हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षा बंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।”

राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने रक्षा बंधन के अवसर पर राज्य परिवहन की बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। इस वर्ष 11 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि महिलाएं और 15 वर्ष की आयु तक के बच्चे, 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त तक हरियाणा रोडवेज की सभी ‘साधारण’ बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा पिछले कई वर्षों से दी जा रही थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसे बंद करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि महामारी से उपजी स्थिति में अब सुधार हुआ है, जिसके चलते इस सुविधा को बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

 

Scroll to Top