रक्षा मंत्रालय ने दी 76,390 करोड़ के स्वदेशी हथियार खरीदने की मंजूरी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  की अध्यक्षता में हुई बैठक में ‘बाय इंडियन एंड बाय एंड मेक इंडियन’ के तहत 76,390 करोड़ की रक्षा खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार इस कदम के जरिए आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ाना चाहती है। इस खरीद में रफ टेरेन फोर्कलिफ्ट ट्रक, ब्रिज बनाने वाले टैंक, पहिए वाले हथियार, एंटी टैंग गाइडेड मिसाइल और वेपन लोकेटिंग रडार का डिवेलपमेंट, उत्पादन और खरीद की जाएगी ।

अधिकारियों का कहना है कि इस प्रस्ताव के तहत नौसेना के लिए अगली जनरेशन के कॉर्वेट को डिवेलप करने का भी काम होगा जिसमें करीब 3600 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके जरिए सर्विलांस मिशन, एस्कॉर्ट ऑपरेशन, डिटरेंस का काम आसान हो जाएगा और नौसेना को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *