ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# रडार पर आजम खान के रिश्तेदार, अब समधी की फैक्ट्री पर पड़ा GST टीम का छापा

मुरादाबाद : (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के समधी की फैक्ट्री में जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है. बीते दिनों उनके साथ ही उनके करीबियों के घर में आयकर विभाग के छापा मारा था. आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम के ससुर रिजवान खान की मुरादाबाद फर्म में जीएसटी टीम ने छापेमारी की है.

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी सोमवार शाम लगभग 4 बजे चार गाड़ियों से अचानक यूनिवर्सल आर्क फैक्ट्री पहुंचे. अचानक पड़ी रेड के बाद फैक्ट्री में हड़कम्प मच गया. बताया जा रहा है कि टीम ने जीएसटी से संबंधित खरीददारी और एक्सपोर्ट के बिलों की चेकिंग की है.

वहीं आजम के समधी रिजवान खान ने इसे रूटीन चेकिंग बताया है. उनका कहना है कि, जीएसटी के अधिकारी इस तरह की चेकिंग के लिए फैक्ट्री आते रहते हैं. उन्होंने मीडिया से ये भी कहा है कि हम लोग गैर राजनीतिक लोग हैं और हमारा एक्सपोर्ट का कारोबार है. हाल ही में आजम खान पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी से इसका कोई लेना-देना नहीं है

 

Scroll to Top