ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजस्थान के अलवर में मंदिर गिराने के खिलाफ पैदल मार्च, करते रहेंगे मुगल मानसिकता का विरोध

राजस्थान (मानवीय सोच)  अलवर  में मंदिर गिराने के खिलाफ बुधवार को हिन्दू संगठनों  ने पैदल मार्च निकाला. इस प्रदर्शन में इलाके के सांसद बालकनाथ समेत तमाम साधु-संतों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा कलेक्ट्रेट के बाहर भी भारी संख्या में लोग जुटे और अपना विरोध दर्ज कराया.

बीजेपी ने मांगा गहलोत का इस्तीफा

प्रदर्शन में शामिल बीजेपी सांसद बालकनाथ ने कहा कि राजस्थान सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है और हमने ज्ञापन सौंप कर मंदिर गिराने में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है. सांसद ने कहा कि इस मामले के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस्तीफा देना चाहिए.

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय  ने कहा कि अलवर में मंदिर के आसपास बने कई अवैध निर्माण नहीं गिराए गए जबकि सिर्फ मंदिर को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने तुष्टीकरण राजनीति से मंदिर गिराने का काम किया है और जनता में इसके खिलाफ आक्रोश है.

मुगल मानसिकता का करेंगे विरोध

विजयवर्गीय का आरोप है कि अलवर के उसी इलाके में एक मुस्लिम की दुकान को छेड़ा तक नहीं गया लेकिन मंदिर के खिलाफ कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा ऐसी मुगल मानसिकता का विरोध करती रहेगी. उन्होंने कहा कि राजस्थान में हिन्दू समाज को निशाना बनाया जा रहा है.

बीजेपी महासचिव ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अलवर में अराजकता फैलाने का काम हुआ है और सरकार वर्ग विशेष को संरक्षण देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सिर्फ हिन्दुओं के मकान और मंदिरों पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है.

Scroll to Top