ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजस्थान में महंत के आत्मदाह के बाद गरमाई राजनीति

मथुरा  (मानवीय सोच) प्राकृतिक संरक्षण के लिए धरने पर बैठे संत की आत्मदाह से मौत के बाद अब उनके अंतिम संस्कार को लेकर राजनीति गरमा गई है। राजस्थान के अलवर से भाजपा के सांसद ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भूमाफिया, खनन माफियाओं को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पसोपा में महंत विजय राघव दास का अंतिम संस्कार करने पर रोक दिया है। ब्रज के संत, संत परंपरा से महंत का राजस्थान के विमलकुंड में स्नान के उपरांत अंतिम संस्कार करेंगे।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर स्थित पसोपा गांव के एक प्राचीन आश्रम के महंत विजय राघव दास प्राकृतिक पर्वतीय क्षेत्र के संरक्षण के लिए खनन माफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठे थे। 18 जुलाई को महंत विजय राघव दास ने भरतपुर जिला प्रशासन को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहां के प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, नतीजतन 20 जुलाई को मंहत ने अपने आप को धरने के दौरान आग के हवाले कर दिया था। शनिवार को उपचार के दौरान महंत की मौत हो गई।

ब्रज के संत महंतों ने विजय राघव दास का अंतिम संस्कार संत परंपरा के अनुसार कराने को लेकर कामा के विमल कुंड में स्नान कराने के लिए कहा, लेकिन भरतपुर जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसकी जानकारी मिलने पर राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालक नाथ दास बरसाना स्थित माता जी गोशाला पहुंच गए। वहां उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर खनन माफियाओं को सरंक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। इसके उपरांत सांसद के नेतृत्व में माता जी गोशाला के सचिव सुनील सिंह, गोपेश बाबा सहित संत महंतों के साथ नन्दगांव होते हुए राजस्थान के कामा की ओर कूच कर दिया है।
Scroll to Top