ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजस्थान हाईकोर्ट से लगा भाजपा को झटका, हाईकोर्ट ने दिए SIT गठित करने के निर्देश

जयपुर (मानवीय सोच) राजस्थान हाईकोर्ट ने रीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई के आदेश देने से इंकार कर दिया है। हाइकोर्ट ने एबीवीपी की सीबीआई जांच कराने से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। एबीवीपी ने सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने राज्य सरकार को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए है। हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी एसओजी को 4 सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने के निर्देश दिए है। हाईकोर्ट के फैसले से रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के लिए लगातार आंदोलनरत भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।

भाजपा को लगा तगड़ा झटका

हाईकोर्ट के एसआईटी गठित करने के आदेश पर राज्य सरकार को एसआईटी गठित करनी होगी। एसआईटी हाईकोर्ट के सुपरवीजन में रीट पेपर लीक मामले करेगी। राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा सड़क से सड़क से लेकर विधानसभा में रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है। हालांकि, गहलोत सरकार ने रीट मामले की सीबीआई से जांच कराने से इंकार कर दिया। सीएम गहलोत ने चौतरफा दबाव पड़ने पर रीट भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है।

23 और 24 जुलााई को होगी रीट परीक्षा

रीट भर्ती परीक्षा का आयोजना 23 और 24 जुलाई को किया जाएगा। बुधवार को सीएम गहलोत ने विधानसभा में बजट भाषणा में रीट परीक्षा जुलाई महीने में कराए जाने की घोषणा की थी। सीएम गहलोत की घोषणा के बाद बुधवार को ही शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने देर रात 23 और 24 जुलाई को रीट परीक्षा आयोजन करने की घोषणा कर दी थी। शिक्षामंत्री की घोषणा के बाद रीट अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। पुराने परीक्षार्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सीएम गहलोत ने पदों की संख्या 62 हजार करने की घोषणा कर दी थी।

 

Scroll to Top