लखनऊ (मानवीय सोच) कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राज भैया की पत्नी भानवी सिंह पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बोली हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि वो अपने पति रघुराज प्रताप सिंह से तलाक नहीं लेंगी। उनके लिए सबसे पहले उनका परिवार है और परिवार हमेशा साथ रहेगा। भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट पहुंचकर लिखित जबाव दायर किया है।
जिसमें उन्होंने कहा है, वो अपने पति राजा भैया को तलाक नहीं देंगी। जवाब में राजा भैया द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का भी जिक्र है। उन्होंने यह भी कहा, मुझे जो कोर्ट में कहना था, वह मैंने कह दिया है। भानवी सिंह के बयान के बाद फिर से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बता दें, नवंबर 2022 में ही भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। उन्होंने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था और कहा था कि उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी सिंह ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था।
