लखनऊ : (मानवीय सोच) बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष की फिल्म ‘लकीरें’ 3 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए गुरुवार को अभिनेता लखनऊ पहुंचे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने फिल्म का टेलर लांच किया। अभिनेता ने कहा, लखनऊ देश के सबसे खूबसूरत शहरों में एक शहर है। लंबे समय से लगातार फिल्मों की शूटिंग होती रहती है। क्योंकि यहां इतिहास भी दिखता है और वर्तमान भी यहां का शानदार है। लखनऊ सभी शहरों से वेल कनेक्टेड है। यही कारण है कि अब बहुत सारी हिंदी फिल्मों के अलावा दक्षिण की फिल्में भी शूट हो रही हैं।
