अंबेडकरनगर : (मानवीय सोच) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को अंबेडकरनगर जिले में अपने दौरे की शुरुआत चिन्तौरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर की। यहां उन्होंने परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। बच्चों से उनका हाल जाना और सुविधाओं का हाल देखा।
राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र चिंतौरा में बच्चों को किट सौंपी और कर्मियों से कहा कि इससे बच्चों का भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने बच्चों को ज्ञानवर्धन के लिए टूर पर भेजने का सुझाव दिया। बच्चों में अच्छी आदत डालने और बुराइयों से दूर रखने के लिए हमेशा ध्यान देने को प्रेरित किया। इससे पहले उन्होंने परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। बच्चों ने शिक्षक दिवस पर कविता सुनाई। उन्होंने पुस्तकालय और रसोईघर की स्थिति भी देखा।
