ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# रामकथा संग्रहालय में मौजूद होंगे रामजन्मभूमि मामले से जुड़े दस्तावेज

लखनऊ : (मानवीय सोच)  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में बन रहे रामकथा संग्रहालय में रामजन्मभूमि में खोदाई से प्राप्त हुई वस्तुओं व शिलालेखों के साथ ही कोर्ट में चले मामले के दस्तावेज भी रखे जाएंगे जिससे आने वाली पीढ़ियों को पता चल सके कि कितनी चुनौतियों के बाद राममंदिर आकार ले सका। 

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर हमें जो भी प्राप्त हुआ है उसे संग्रहालय में रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर विशेष रुचि दिखाई है। 2003 में यहां हुए उत्खनन कार्य में निकले सामान को संग्रहालय में रखा जाएगा। संग्रहालय में  विदेशी भ्रमण करने वालों के यात्रा वृतांत रखे जाएंगे। दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाएगा। उनका डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राम सारे संसार में हैं। अनेकों देशों में राम की मौजूदगी है। किस देश में उनका कैसा प्रस्तुतिकरण होता है। उसे यहां दिखाया जाएगा। राम के जीवन पर संसार में जितना हो सकता है, वह सब इस संग्रहालय में होगा। यहां 1785 से अब तक कोर्ट के कागज मौजूद रहेंगे जिससे जब भी लोग यहां आएं वो अतीत के गौरव को सम्मान से देखें।  
Scroll to Top